आईपीएल 2023: धोनी की CSK पर RR की जीत के बाद सैमसन की कप्तानी पर संगकारा के विचार सुनकर हर कोई रह जाएगा दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: धोनी की CSK पर RR की जीत के बाद सैमसन की कप्तानी पर संगकारा के विचार सुनकर हर कोई रह जाएगा दंग

राजस्थान रॉयल्स (RR) इस समय आईपीएल 2023 की अंकतालिका में टॉप पर है।

Sanju Samson and Kumar Sangakkara. (Image Source: BCCI-IPL)
Sanju Samson and Kumar Sangakkara. (Image Source: BCCI-IPL)

राजस्थान रॉयल्स (RR) के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने 28 अप्रैल को जयपुर में खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपनी टीम की 32 रनों की जीत के बाद कप्तान संजू सैमसन की जमकर तारीफ की।

इस मैच में सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और आक्रामक इरादा दिखाया, हालांकि, राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान 17 गेंदों में केवल 17 रन बना पाए। आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इस रोमांचक जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (RR) जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में दस अंको के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इस बीच, RR vs CSK मैच के बाद कुमार संगकारा ने संजू सैमसन के इरादे और उनके निस्वार्थ खेल की प्रशंसा की।

संजू सैमसन के निस्वार्थ खेल से बेहद प्रभावित हैं कुमार संगकारा

कुमार संगकारा ने चेन्नई पर राजस्थान की शानदार जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में अपनी टीम को संबोधित करते हुए कहा: ‘अपनी बल्लेबाजी की स्थिति के बारे में सोचे बिना टीम के लिए खुद को चुनौती देने के लिए धन्यवाद कप्तान। मुझे लगता है कि जब आप संजू सैमसन को बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, तो एक चीज जिसे जोस बटलर ने पहले ही ऑब्जर्व की है, वह यह है कि वह हमेशा टीम के लिए खेलता है।

यह उसके बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में है कि वह टीम के लिए कैसे स्कोर करता है। संजू ने अपना इरादा दिखाया और एक कप्तान के रूप में उदाहरण पेश किया कि कैसे कप्तानी की जाती है। मुझे लगता है कि आपने रनों की परवाह किए बिना टीम के लिए जो प्लेटफार्म सेट किया और जो उदाहरण आपने सेट किया है, वह बाकी टीमों के लिए फॉलो करने के लिए बहुत अच्छा है।’

इस वीडियो में देखिए कैसे संगकारा ने सैमसन की तारीफ की –

आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स (RR) अब जारी आईपीएल 2023 में अपने अगले मैच में 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी।

close whatsapp