अभी और 5 साल IPL खेलेंगे MS Dhoni- युसूफ पठान का बड़ा दावा
युसूफ पठान ने कहा कि, नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आ जाने से धोनी अगले पांच साल तक IPL खेलना जारी रख सकते हैं।
अद्यतन - May 20, 2023 5:51 pm

आईपीएल के 16 वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वहीं CSK के लिए यह सीजन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि ऐसी कयास लगाई जा रही है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि इसे लेकर धोनी या CSK फ्रेंचाइजी की ओर से कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।
वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि धोनी ने काफी हिंट्स दे दिया है कि यह उनका प्लेयर के तौर पर आखिरी सीजन है। हालांकि वहीं कुछ दिग्गज का यह भी कहना है कि धोनी आगे भी खेलना जारी रखेंगे। इस कड़ी में अब नया नाम युसूफ पठान का भी नाम जुड़ गया है।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण धोनी अगले पांच साल तक IPL खेल सकते हैं-युसूफ पठान
दरअसल ESPNCricinfo पर बातचीत करते हुए युसूफ पठान ने कहा कि, मेरी राय में नए इम्पैक्ट प्लेयर नियम के आ जाने से धोनी अगले पांच साल तक IPL खेलना जारी रख सकते हैं। उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट के बारे में कुछ नहीं कहा है। यह दूसरे लोग हैं जो इस बारे में बातें कर रहे हैं। उनमें अभी काफी क्रिकेट अभी बाकी है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, घुटनों में दर्द होने के बाद भी उन्होंने काफी शानदार छक्के लगाएं हैं। जो खेल के प्रति उनके कमिटमेंट को दिखाता है। बता दें इस बार जहां भी चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले हुए हैं वहां भारी संख्या में फैंस धोनी को सपोर्ट करते हुए नजर आए हैं।
वहीं इस टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो CSK ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें से इस टीम ने 7 मैच में जीत दर्ज की है और पांच मैच में हार का सामना किया है। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यह टीम 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और गुजरात पहले स्थान पर कायम है।