'उसने हमें कुछ शॉट खेलने के लिए मजबूर किया..'- सिराज की तारीफ में बड़ी बात बोल गए मुंबई इंडियंस के कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उसने हमें कुछ शॉट खेलने के लिए मजबूर किया..’- सिराज की तारीफ में बड़ी बात बोल गए मुंबई इंडियंस के कोच

मोहम्मद सिराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए।

Mohammad Siraj Shane Bond (Photo Source: Twitter)
Mohammad Siraj Shane Bond (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मुकाबले में मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए। RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते पावरप्ले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दबाव में दिखे थे।

सिराज ने पावरप्ले में 3 ओवर में मात्र 5 रन दिए और इशान किशन को 10 रन पर अपना शिकार भी बनाया था। सिराज ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन और एक विकेट लेकर शानदार स्पेल पूरा किया। मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड भी सिराज की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

सिराज ने बांउसर का बखूबी से इस्तेमाल किया – शेन बॉन्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार के बाद मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने सिराज की गेंदबाजी पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आप सिराज के उन पहले तीन ओवरों को देखिए। उसने अपनी बांउसर का बखूबी से इस्तेमाल किया और शायद उसे रोहित शर्मा को आउट कर देना चाहिए था।’

शेन बॉन्ड ने आगे कहा, ‘उन्होंने हमें हिट करने के लिए कुछ नहीं दिया और हमें कुछ गलत शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और इससे विकेट हासिल किए। जब एक खिलाड़ी पांच रन के लिए जाता है, हम शायद छोटे मैदान पर पावरप्ले में 29 रन बना पाते हैं।’

हमारे पास लंबा बल्लेबाजी क्रम है- शेन बॉन्ड

RCB के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज फंसते हुए नजर आए। रोहित शर्मा (1 रन), इशान किशन (10 रन), कैमरून ग्रीन (5 रन) और सूर्यकुमार यादव (15 रन) जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। तिलक वर्मा ने 84 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 171 रनों पर पहुंचाया था।

टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए शेन बॉन्ड ने कहा, ‘हमारे पास लंबा बल्लेबाजी क्रम था, ‘हमने आगे बढ़ने की कोशिश की और 170 पर पहुंच गए। इसलिए मुझे लगता है कि हमें एक अच्छी शुरूआत मिली है। हमारे पास जिस तरह का पावर है उससे हम हर तरह से रन बना सकते हैं।’

close whatsapp