Sanju Samson ने जीत के बाद किया Roar, टी20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्टर्स तक पहुंचेगा ये शोर?
Sanju Samson ने LSG के खिलाफ बनाए थे 33 गेंदों पर नाबाद 71 रन।
अद्यतन - Apr 28, 2024 10:21 am

Sanju Samson की कप्तानी में राजस्थान टीम का विजय रथ जारी है, जहां इस टीम ने केएल राहुल की LSG को भी उनके घर में हरा दिया। इस दौरान खुद कप्तान संजू का बल्ला जमकर बोला, वहीं जीत के बाद इस खिलाड़ी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला और ऐसा लगा की वो अपनी इस पारी से किसी को कुछ संदेश देने की कोशिश कर रहे थे।
RR टीम को टॉप पर रहने की आदत हो गई है
जी हां, इस बार Sanju Samson और उनकी राजस्थान टीम का शुरूआत से जलवा देखने को मिल रहा है, जहां ये टीम एक के बाद एक जीत अपने नाम कर रही है। LSG को मात देने के बाद टीम के खाते में 2 अंक और जुड़ गए हैं, ऐसे में अब RR टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं और 8 में जीत तो 1 में हार मिली है। जिसके बाद टीम के खाते में 16 अंक है और टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है।
BCCI सेलेक्टर्स को दिखाने के लिए Sanju Samson ने ऐसा जश्न मनाया
*Sanju Samson ने LSG के खिलाफ बनाए थे 33 गेंदों पर नाबाद 71 रन।
*RR की जीत के बाद संजू ने मनाया था अलग तरह से जश्न, दिखा नया अवतार।
*अपने जश्न से BCCI को शायद दिखाना चाहते थे कि, वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं।
*जल्द होगा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू हैं प्रबल दावेदार।
एक नजर Sanju Samson के इस वीडियो पर
LSG टीम को चिढ़ा दिया भाई RR ने
हरभजन सिंह ने भी दिया सूंज को लेकर बयान
वहीं मैच के बाद हरभजन सिंह ने भी संजू सैमसन को लेकर बयान दिया था, इस दौरान उन्होंंने कहा था की टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहला नाम संजू का होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर इस खिलाड़ी के साथ काफी गलत होगा। साथ ही कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम चुनी थी और उस टीम में संजू का नाम था।