बेन स्टोक्स के वनडे क्रिकेट के संन्यास लेने की असल वजह का खुलासा तो टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम ने किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

बेन स्टोक्स के वनडे क्रिकेट के संन्यास लेने की असल वजह का खुलासा तो टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम ने किया

मुझे बाकी लोगों का नहीं पता लेकिन मैं स्टोक्स के इस फैसले को काफी सकारात्मक तरीके से देख रहा हूं। अब स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा समय दे पाएंगे: ब्रैंडन मैकुलम

Ben Stokes and Brendon McCullum (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Ben Stokes and Brendon McCullum (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंग्लैंड टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने के फैसले को ‘बिल्कुल सही’ फैसला बताया है।

18 जुलाई को बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उनके इस फैसले ने सभी लोगों को हैरानी में डाल दिया था। बेन स्टोक्स के मुताबिक तीनों ही फॉर्मेटों को खेलना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था और साथ ही उनके लिए इतना सफर करना काफी मुश्किल हो गया था।

SENZ ब्रेकफास्ट में ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि, सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम है। स्टोक्स ही ऐसा फैसला ले सकते थे। इस समय टेस्ट टीम की कमान स्टोक्स के पास है और वो इस फॉर्मेट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे रहे हैं। तीनों ही प्रारूपों में खेलना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। उनके पास एक युवा परिवार भी है और भी बहुत कुछ चल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे बाकी लोगों का नहीं पता लेकिन मैं स्टोक्स के इस फैसले को काफी सकारात्मक तरीके से देख रहा हूं। अब स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा समय दे पाएंगे और मैं भी उनके साथ ज्यादा समय बिता पाऊंगा। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 105 वनडे मुकाबलों में 2924 रन बनाए हैं और 74 विकेट्स झटके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में अब और भी मजा आने वाला है: ब्रेंडन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम का मानना है कि बेन स्टोक्स ने अब जब वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो वो टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा ध्यान लगा पाएंगे। बता दें, जो रूट द्वारा टेस्ट कप्तानी पद छोड़ने के बाद बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

ब्रैंडन मैकुलम ने आगे कहा कि, ‘सच्चाई यह भी है कि हम सब चाहते थे कि स्टोक्स तीनों प्रारूपों में खेलें। हम सब उनकी काबिलियत को जानते हैं और उन्होंने काफी कम समय में काफी कुछ हासिल किया हैं। कभी-कभी चीजों को उनके हाल में छोड़ देना चाहिए। स्टोक्स ने कुछ सोच समझकर ये फैसला लिया होगा।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘स्टोक्स हमारे टेस्ट टीम के कप्तान हैं और उन्होंने थोड़े समय में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब जब वो टेस्ट क्रिकेट को ज्यादा समय देने को तैयार हैं तो उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करने में काफी मजा आएगा। बता दें, कुछ महीने पहले ही स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने चार टेस्ट मुकाबले खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है।

close whatsapp