वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया का अगला 360 डिग्री बल्लेबाज बता रहे हैं पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश अय्यर को टीम इंडिया का अगला 360 डिग्री बल्लेबाज बता रहे हैं पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन

वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 रनों की पारी खेली।

Kevin Pietersen And Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)
Kevin Pietersen And Venkatesh Iyer (Photo Source: Twitter)

रविवार 16 अप्रैल को खेले गए कोलकाता नाईट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में मुंबई ने KKR को 5 विकेट से मात दी। बता दें इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 185 रन बनाए। जिसमें सबसे बड़ा योगदान रहा वेंकटेश अय्यर का।

बता दें कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी शतकीय पारी की बदलौत कोलकाता 185 रन बना सकी। हालांकि उनके अलावा कोलकाता का कोई भी खिलाड़ी 25 का भी आंकड़ा पार नहीं कर सका, वहीं वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 104 रनों की पारी खेली।

बता दें वेंकटेश अय्यर की इस शानदार पारी की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने की है। उनका कहना है कि वेंकटेश अय्यर में स्टार वाली क्वालिटी है और वह मैदान के हर ओर शॉट्स लगाते हैं। वह 360 डिग्री प्लेयर हैं।

उनमें कुछ स्टार वाली क्वालिटी है जो आज हमने इसे देखा भी- केविन पीटरसन

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए केविन पीटरसन ने बताया कि, वह एक लंबे कद के खिलाड़ी हैं और जिस तरह से वह बैकफुट पर खेले उससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। वह स्पिनर्स से भी परेशान नहीं होते। वह 360 डिग्री वाले खिलाड़ी हैं। वह मैदान के चारों ओर खेलने से नहीं डरते हैं। दुबई में हमने उन्हें पहली बार आईपीएल में खेलते हुए देखा था, जहां उन्होंने दो पुल शॉट और कुछ ड्राइव खेला था। मैंने उन्हें देखा और कहा कि, ठीक है उनमें कुछ स्टार वाली क्वालिटी है और आज हमने इसे देखा भी है।

बता दें रविवार को खेले गए मैच में वेंकटेश अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी तब खेली जब उनकी टीम को इसकी बेहद जरूरत थी। दरअसल KKR की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन फिर वेंकटेश अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

close whatsapp