आकाश चोपड़ा ने जमकर की अक्षर पटेल की तारीफ, कहा- उन्होंने दिल्ली को यह एहसास दिलाया कि...... - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने जमकर की अक्षर पटेल की तारीफ, कहा- उन्होंने दिल्ली को यह एहसास दिलाया कि……

अक्षर पटेल दिल्ली के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं लेकिन दिल्ली उन्हें सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

Aakash Chopra And Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra And Axar Patel (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल काफी अच्छे फॉर्म में हैं। उनके अच्छे फॉर्म में होने से उनकी टीम को इस सीजन में काफी फायदा भी पंहुचा है। दरअसल आईपीएल 2023 के 34 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में हैदराबाद को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 144 रन बनाए और इस मुकाबले को जीतने के लिए हैदराबाद के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में बेहद खराब शुरुआत की। लेकिन इस टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी लड़खड़ाती हुई टीम को संभाला भी और जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई। अक्षर पटेल ने इस मैच में 34 रनों की पारी खेली और 2 विकेट झटके।

वहीं उनके इस शानदार परफॉरमेंस की तारीफ भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने की है। उनका मानना है कि अक्षर पटेल दिल्ली के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उन्होंने (अक्षर पटेल) दिल्ली कैपिटल्स को यह एहसास दिलाया कि यह टीम उनका सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

उन्होंने इस मैच में वह काम किया जो वह बार बार करते आ रहे हैं- आकाश चोपड़ा 

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अक्षर निःसंदेह मूल्यवान खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मैच में वह काम किया जो वह बार-बार करते आ रहे हैं और वह दिल्ली को एहसास दिला रहे हैं कि वह अभी भी उनका सही इस्तेमाल नहीं कर रहें हैं, आप थोड़ा बेहतर कर सकते हैं। वह जब भी आते हैं तो बल्ले से रन बनाते हैं। दिल्ली से आग्रह है कि ऐसा नहीं है कि आप उन्हें अंत में बल्लेबाजी के लिए भेजे। वे ऊपर के क्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं क्योंकि उनसे ऊपर जो भी आ रहें हैं वे कुछ नहीं कर रहें हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, वह बहुत अच्छा खेल रहे थें। हालांकि कुछ लोग यह कह सकते हैं कि 34 गेंदों में 34 रन क्या शानदार हैं? लेकिन सच्चाई यह है कि इस मैच में एक भी अर्धशतक नहीं लगा। मयंक अग्रवाल जरूर अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन वह भी नहीं बना सके। दरअसल यह उस तरह की पिच थी जहां गेंद टर्न ले रही थी, अटक रही थी और बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। लेकिन अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की और 2 महत्वपूर्ण विकेट भी लिए।

close whatsapp