'वो मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं'- कोहली की तारीफ में बड़ी बात बोल गए सौरव गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो मुझसे बेहतर खिलाड़ी हैं’- कोहली की तारीफ में बड़ी बात बोल गए सौरव गांगुली

एशिया कप में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धमाकेदार शतक लगाया था।

India’s Virat Kohli(R)and former captain Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)
India’s Virat Kohli(R)and former captain Saurav Ganguly (Photo credit should read STR/AFP/Getty Images)

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उनकी तारीफ करते हुए गांगुली ने ये तक कह दिया कि, विराट उनसे ज्यादा अच्छे खिलाड़ी हैं। 33 वर्षीय विराट ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के एक मैच में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 61 गेंदों में उनका नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी, यह उनके करियर का पहला T20I शतक था।

कोहली ने अब तक भारत के लिए 102 टेस्ट, 262 एकदिवसीय और 104 T20I खेले हैं और हाल ही में वो सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद 24,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। वह लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और भारतीय फैंस अब यही उम्मीद कर रहे होंगे कि कोहली अगले महीने होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इसी फॉर्म को बरक़रार रखें।

सौरव गांगुली ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

गांगुली ने विराट को लेकर बात करते हुए कहा कि कोहली उनसे अधिक कुशल हैं और उनका मानना है कि दो खिलाड़ी के बीच में कप्तानी की नहीं बल्कि स्किल को लेकर तुलना होनी चाहिए। उन्होंने अपने और कोहली के बारे में अलग-अलग पीढ़ियों में बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का उल्लेख किया।

TRS क्लिप्स नाम के एक यूट्यूब चैनल पर गांगुली ने कहा कि, ”मुझे नहीं लगता कि कप्तानी की तुलना होनी चाहिए। तुलना एक खिलाड़ी के रूप में कौशल के मामले में होनी चाहिए। मुझे लगता है कि वह मुझसे ज्यादा कुशल हैं। हम अलग-अलग पीढ़ियों में खेलें और हमने बहुत क्रिकेट खेला। मैं अपनी पीढ़ी में खेला और वह अभी खेलना जारी रखेंगे। शायद मुझसे ज्यादा खेल खेलेंगे।”

आपको बता दें कि, गांगुली ने 1992 से लेकर 2008 तक भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय मैच खेले और वह भारत के सबसे महान कप्तानों में से एक थे। बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका में आने के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट को काफी आगे बढ़ाया है।

close whatsapp