IND vs BAN: नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने अरुण जेटली स्टेडियम में बरपाया कहर, बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने अरुण जेटली स्टेडियम में बरपाया कहर, बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर लगाई क्लास

नीतीश रेड्डी ने टीम इंडिया की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 74 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत दूसरे टी20 में इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी और उन्होंने 6 ओवर के भीतर 41 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे।

संजू सैमसन एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 10 रन बनाकर आउट हो गए जबकि अभिषेक शर्मा 15 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 8 रन ही बना पाए। हालांकि तीन विकेट जल्द गिरने के बाद टीम इंडिया की ओर से नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 108 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार तगड़ा प्रहार किया। नीतीश रेड्डी ने टीम इंडिया की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 74 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों की इस साझेदारी की वजह से टीम इंडिया अब दूसरे टी20 में मजबूत स्थिति पर आ गई है। नीतीश रेड्डी ने मेहदी हसन मिराज के खिलाफ मात्र 9 गेंदों में 27 रन जड़े। इन दोनों ही खिलाड़ियों की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

रिंकू सिंह और नीतीश रेड्डी ने अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेशी गेंदबाजों की लगाई क्लास

भले ही टीम इंडिया की शुरुआत इतनी अच्छी ना हुई हो लेकिन नीतीश रेड्डी और रिंकू सिंह की साझेदारी की वजह से अब वो बांग्लादेश के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा रिंकू सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला ग्वालियर में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी कर ली है। तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है अगर उन्हें इस सीरीज में बने रहना है तो।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?