'वो पहली पारी में जिस तरीके से आउट हुआ वह काफी अजीब था'- पंत के शाॅट सिलेक्शन को लेकर बोले सलमान बट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वो पहली पारी में जिस तरीके से आउट हुआ वह काफी अजीब था’- पंत के शाॅट सिलेक्शन को लेकर बोले सलमान बट 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत ने 45 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी।

Salman Butt and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)
Salman Butt and Rishabh Pant (Image Credit- Twitter)

बढ़ते वजन और खराब शाॅट सिलेक्शन के कारण अभी कुछ समय पहले दानिश कनेरिया ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फटकार लगाई थी, लेकिन अब कनेरिया का समर्थन करते हुए पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने पंत के शाॅट सिलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अपने बयान में सलमान बट कह रहे हैं कि अगर पंत फिट होते वह आसानी से अपने इनोवेटिव शाॅट्स खेल पाते हैं लेकिन अब वे ऐसा करते हुए नजर नहीं आ रहे। साथ ही बट ने कहा है कि अब पंत में पहले जैसी फुर्ती नहीं रही है।

सलमान बट ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अपने यूट्यूब चैनल पर ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर सलमान बट ने बड़ा बयान दिया है। बट ने कहा, ऋषभ पंत वैसे ही खेल रहे हैं जैसे खेलते हैं, लेकिन जब वे नया शाॅट लगाने जाते हैं तो आउट हो जाते हैं। पंत जिस तरीके से पहली पारी में आउट हुए वह काफी वियर्ड था।

गेंद स्टंप पर लगने से पहले पैड और बल्ले पर लगी। मैं हमेशा ऋषभ पंत की फिटनेस पर बोलता हूं क्योंकि वह जिस तरह के शॉट खेलते हैं और हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं।

सलमान बट ने आगे कहा, अगर वह फिट होते तो वह इस तरह के शाॅट्स को आसानी से खेल सकते थे। मुझे लगता है कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। जाहिर तौर पर उनका वजन काफी अधिक है इस वजह से वह ज्यादा फुर्ती नहीं दिखा पा रहे हैं। पंत फिटनेस के मामले में वह उस लेवल से नीचे हैं, जहां उन्हें होना चाहिए।

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत 48 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए थे। इसके बाद आते ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए 45 गेंदों में 46 रनों की शानदार पारी खेली थी। बता दें पंत ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे।

close whatsapp