विराट कोहली की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं RCB के कोच संजय बांगर
संजय बांगर ने कहा कि, यह एक टी20 खेल है, ऐसे में टॉप 3 या 4 बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदें खेलने को मिलती है।
अद्यतन - अप्रैल 26, 2023 5:07 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। उन्होंने अपनी शानदार पारियों से RCB को जिताने में अहम भूमिका भी निभाई है।
वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी और RCB के बैटिंग कोच संजय बांगर ने भी विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, जब भी वह ट्रेनिंग के लिए आते हैं तो वह यह सुनिश्चित करते हैं कि वह चीजों को वास्तव में अच्छी तरह से कर रहे हैं या नहीं और अगर कोई समस्या नजर आती हैं तो वह इसके बारे में चिंता करते हैं और उसे सुधारने का प्रयास भी करते हैं।
वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी सीमाओं से बाहर जाकर खेलने की झमता रखते हैं- संजय बांगर
संजय बांगर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, यह उनकी खेल की पहचान है और वह ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी सीमाओं से बाहर जाकर खेलने की झमता रखते हैं। इससे यह अच्छी तरह से पता चलता है कि वह किस तरह की मानसिकता रखते हैं।
संजय बांगर ने कहा कि, यह एक टी20 खेल है, ऐसे में टॉप 3 या 4 बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदें खेलने को मिलती है। लेकिन हम मध्यम क्रम से थोड़ा और योगदान चाहेंगे। हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वह कम योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, रसल कई सालों से कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं और अपनी टीम के लिए गेंदबाजी भी करते रहे हैं। कभी कभी वह सफल होते हैं और कभी कभी हम सफल होते हैं, यही खेल का नेचर है। हमने निश्चित रूप से अपनी रणनीतियों के बारे में सोचा है। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना अगला मैच 26 अप्रैल यानि आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।