अजिंक्य रहाणे के शानदार कमबैक पर दिनेश कार्तिक ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अगले 6 से 8 महीने.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजिंक्य रहाणे के शानदार कमबैक पर दिनेश कार्तिक ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- अगले 6 से 8 महीने….

दिनेश कार्तिक ने कहा कि,अजिंक्य रहाणे के लिए अगले 6 से 8 महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

Dinesh Karthik And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik And Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में काफी शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अजिंक्य रहाणे की इस शानदार कमबैक पर उनकी जमकर तारीफ की है। इस कड़ी में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल है।

ICC द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिनेश कार्तिक जमकर अजिंक्य रहाणे की तारीफ करते नजर आए। उनका कहना है कि उनके (अजिंक्य रहाणे) लिए अगले 6 से 8 महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। साथ ही उन्होंने रहाणे की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की।

रहाणे के लिए अगले 6 से 8 महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं- दिनेश कार्तिक 

बता दें दिनेश कार्तिक ने कहा कि, मुझे लगता है रहाणे को उनका बैटिंग पॉवर वापस मिल गया है। वह एक अच्छे लय में हैं और आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। वह हमेशा भारत से बाहर अच्छा प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके टेस्ट क्रिकेट करियर के लिए अगले 6 से 8 महीने काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। उन्होंने CSK के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जिस तरह से उन्होंने (अजिंक्य रहाणे) वापसी की है, उन्होंने जो तेवर दिखाए हैं, उन्होंने यह दिखा दिया है कि वह एक अच्छी माइंडसेट में हैं। जो किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक ने ईशान किशन और केएस भरत को लेकर भी बात की।

दरअसल उनका मनाना है कि ईशान किशन के पास टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में टीम इंडिया केएस भरत के साथ मैदान में उतर सकती है। उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत ही पहली पसंद होंगे। ईशान किशन के साथ WTC फाइनल में टीम इंडिया का मैदान पर उतरना मुश्किल हो सकता है। दरअसल केएस भरत के पास अनुभव भी है। इसलिए मुझे लगता है WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया केएस भरत को विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर उतारेगी।

close whatsapp