IND vs NZ T20 WC Final 2026: अगर बारिश की वजह से मैच धुला, तो कौन जीतेगा खिताब? यहां जानें
दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 मार्च को खेला जाएगा
अद्यतन - मार्च 7, 2026 3:13 अपराह्न

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। करीब 1 महीना और 54 लीग व नाॅकआउट मैचों के बाद, फाइनल में भिड़ने वाली दो टीमों के बारे में पता चल गया है।
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच इस बार भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत खिताब जीता तो वह रिकाॅर्ड तीसरी बार ट्राॅफी को अपने नाम करेगा। तो वहीं, अगर न्यूजीलैंड जीती तो यह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में उसका पहला खिताब होगा।
हालांकि, क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले यह फाइनल मुकाबला रद्द हो जाता है, तो कौनसी टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। तो चलिए आपको इस खबर में इस बारे में जानकारी देते हैं:
रिजर्ड डे भी मैच नहीं हुआ, तो ये होगा परिणाम
बता दें कि 8 मार्च, रविवार को अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है, तो इसके लिए 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। यानी जरूरत पड़ने पर मैच अगले दिन पूरा कराया जा सकता है।
टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, मैच के दिन खेल को तय समय से अधिकतम 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि मुकाबला उसी दिन खत्म हो सके। किसी भी नतीजे के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी होगा।
अगर बारिश या किसी अन्य वजह से मैच बीच में रुक जाता है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था। यदि पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती, तो पूरा मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा। लेकिन अगर रिजर्ड डे मैच बारिश या फिर किसी और वजह से नहीं हो सका, तो आईसीसी द्वारा भारत-न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।