बर्थडे के मौके पर इशांत शर्मा ने एमएस धोनी पर लगाया गाली देने का आरोप! - क्रिकट्रैकर हिंदी

बर्थडे के मौके पर इशांत शर्मा ने एमएस धोनी पर लगाया गाली देने का आरोप!

इशांत शर्मा ने कहा कि, माही भाई में खूबियां हैं, लेकिन शांति उनमें से एक नहीं है लेकिन वह मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे।

Ishant Sharma And Dhoni (Photo Source: Twitter)
Ishant Sharma And Dhoni (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। माही के ज्यादातर फैंस उन्हें शानदार कप्तानी, परफॉरमेंस और शांत स्वाभाव के कारण पसंद करते हैं। धोनी को अक्सर मैदान पर शांत देखा गया है, चाहे परिस्थितियां जैसी भी हो। बता दें धोनी के 42 वें बर्थडे पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हालांकि वहीं इस बीच टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि माही में कई खूबियां हैं, लेकिन हमेशा शांत रहना उनमें से एक नहीं है। साथ ही उनका कहना था कि, धोनी अक्सर मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे।

धोनी मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे- इशांत शर्मा 

बता दें एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने कहा कि, माही भाई में बहुत सी खूबियां हैं, लेकिन शांति उनमें से एक नहीं है। दरअसल धोनी मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे और मैंने इसे खुद सुना भी है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, चाहे वह आईपीएल के दौरान हो या फिर भारतीय टीम के साथ, लोग हमेशा उनके आसपास रहते हैं। आपको माही भाई के साथ कोई ना कोई बैठा हुआ जरूर मिल ही जाएगा। दरअसल यह एक गांव में होने जैसा अहसास लगता है, बस पेड़ों की कमी होती है।

इशांत शर्मा ने आगे कहा कि, हालांकि मैंने माही भाई को कभी भी गुस्सा होते हुए नहीं देखा। सिर्फ एक बार जब मैंने गेंद फेंकी और वह नीचे गिर गई तब वे गुस्सा हुए थे। जब पहली थ्रो मारी तो उन्होंने मुझे आंख दिखाई। फिर जब दूसरी थ्रो मारी तो वो भी स्ट्रांग था और वो भी नीचे गिर गई। फिर तीसरी थ्रो मारी तो उन्होंने अभद्र भाषा और गाली देते हुए मुझसे कहा कि-हाथ में मार ले।

यहां पढ़ें : उन्होंने मुझे खेलने के मामले में बहुत आजादी है- टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर यास्तिका भाटिया का बयान

close whatsapp