भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले कीवी कप्तान का बड़ा बयान कहा, धोनी की तरह…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा।
अद्यतन - जनवरी 27, 2023 1:58 अपराह्न

वनडे सीरीज में टीम इंडिया से 3-0 से हारने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अब तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मैन इन ब्लू से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज शुक्रवार, 27 जनवरी को JSCA स्टेडियम रांची में खेला जाएगा।
बता दें कि टी-20 सीरीज के दौरान केन विलियम्सन और टाॅम लाथम की अनुपस्थिति में मिचेल सेंटनर कीवी टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। तो वहीं आपको सेंटनर के बारे में बताएं तो न्यूजीलैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने हमेशा भारतीय उपमहाद्वीप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वनडे सीरीज के दौरान सेंटनर ने अपने उस प्रदर्शन की झलकियां भी दिखाई थी।
हालांकि भारत के खिलाफ पहला टी-20 मैच से शुरू होने से पहले मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की तरह मैदान पर शांती से काम लेते हुए नजर आएंगे।
धोनी को फाॅलो करने को बेताब हुए सेंटनर
बता दें कि रांची में होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है। सेंटनर ने कहा, मुझे लगता है कि शांत रहना मेरे स्वभाव में है और पिछले कुछ समय से ऐसा यह ऐसा ही है।
हां, थोड़ा नर्वस भी हूं क्योंकि भारत में एक और सीरीज में कप्तानी करना रोमांचक है। इससे बेहतर कुछ नहीं हैं और हम इस सीरीज में आगे बढ़ने की ओर देख रहे हैं।
यदि आप उन्हें (एमएस धोनी) देखते हैं तो आप पाएंगे कि वे बहुत शांत और बैलेंस है, जोकि मुझे पसंद है। इसलिए मुझे लगता है कि मैं धोनी की तरह हूं और पिछले कुछ सालों से एमएस के साथ काम करना बहुत ही शानदार अनुभव रहा है।
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।