IPL 2022: केएल राहुल ने आईपीएल से पहले श्रेयस अय्यर को लेकर जाहिर किया अपना डर
श्रेयस अय्यर ने 87 आईपीएल (IPL) मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 31.66 के औसत से कुल 2375 रन बनाए है।
अद्यतन - Mar 21, 2022 2:01 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण से पहले केएल राहुल ने टीम इंडिया के अपने साथी श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें, केएल राहुल नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर 26 मार्च से शुरू होने वाले आगामी आईपीएल (IPL) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नेतृत्व करेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने आईपीएल (IPL) 2022 अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। दूसरी ओर, पिछले सीजन के उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से 26 मार्च को भिड़ेगी।
आगामी आईपीएल 2022 से पहले, केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी ताकत के बारे में बात की और साथ ही केकेआर (KKR) के कप्तान की हिटिंग रेंज के लिए सराहना भी की है।
केएल राहुल ने आईपीएल 2022 से पहले श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की
केएल राहुल ने क्लब हाउस पर रेड बुल क्रिकेट रूम में बातचीत के दौरान कहा: “श्रेयस अय्यर वास्तव में स्पिन के अच्छे खिलाड़ी हैं। वह उन खिलाड़ियों में से एक है, जो वास्तव में बहुत ज्यादा बाहर नहीं निकलते है, वह एक लंबे क्रिकेटर है इसलिए उसकी पहुंच लंबी है। वह बस अपनी स्थिति में खड़े रहकर गेंदबाजों को मैदान से बाहर मारता है। यह वास्तव में स्पिनरों को दबाव में रखता है। जब वह आईपीएल में हमारी टीम के खिलाफ खेलते हैं तो, मुझे उनसे डर लगता है।”
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना उन्हें बेहद पसंद है। केकेआर (KKR) के कप्तान ने कहा आप मूल रूप से खुद को कभी भी बतौर एंकर नहीं दिखा सकते।
आपको बता दें, 27 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने 87 आईपीएल (IPL) मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 31.66 के औसत से कुल 2375 रन बनाए है। उन्होंने आईपीएल (IPL) में 16 अर्द्धशतक लगाए है। दाएं-हाथ के बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 123.96 है, और वह लंबी गेंद को आसानी से हिट कर सकते है।