MS Dhoni ने वर्ल्ड कप 2019 में बल्ले पर स्टीकर लगाने के लिए नहीं लिए थे कोई भी पैसे, BAS के मालिक सोमी कोहली का बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

MS Dhoni ने वर्ल्ड कप 2019 में बल्ले पर स्टीकर लगाने के लिए नहीं लिए थे कोई भी पैसे, BAS के मालिक सोमी कोहली का बड़ा खुलासा

भारत के साथ दुनिया के सफलतम कप्तानों में से एक हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दुनिया के सफलतम कप्तानों के साथ दिग्गज क्रिकेटर भी रहे हैं। मैदान पर अपनी फिनिशिंग स्टाइल के साथ वह शांत दिमाग के लिए भी पहचाने जाते थे। तो वहीं धोनी को आपने बहुत ही कम बार मैदान पर गुस्सा करते हुए देखा होगा। साथ ही माही के जैस्चर की तो दुनिया दिवानी है।

दूसरी ओर, साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद धोनी अब आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं हाल में ही उनकी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियां करते हुए नजर आ रहे थे।

इस वीडियो में गौर करने वाली बात थी कि धोनी ने बैट पर अपने दोस्त परमजीत सिंह की दुकान प्राइम स्पोर्ट्स का स्टीकर लगाया हुआ था, और इस बात की संभावना है कि वह आगामी आईपीएल सीजन में इस स्टीकर वाले बैट से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

तो वहीं अब धोनी से जुड़ी एक और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें धोनी के बारे में जानकार उनके क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से माही पर गर्व हो रहा है। इस वीडियो में Beat All Sports (BAS) के मालिक सोमी कोहली को देखा जा सकता है, जिन्होंने कहा है कि धोनी ने एक बार कंपनी का स्टीकर लगाने के लिए कोई भी पैसे नहीं लिए थे। बता दें कि यह घटना क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की है जब धोनी ने BAS कंपनी के बल्ले से क्रिकेट खेला था।

देखें ये वायरल वीडियो

साथ ही बता दें कि धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली 16 सेंचुरी के दौरान जो बल्ला इस्तेमाल किया था, उस पर BAS का ही स्टीकर लगा हुआ था। BAS ही वो पहली कंपनी थी जिसकी स्पाॅन्सरशिप धोनी को पहली बार मिली थी। इस स्पाॅन्सरशिप को धोनी को दिलाने में उनके दोस्त परमजीत सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह घटना 1999 की है और साल 2004 में धोनी का भारत के लिए डेब्यू हुआ था।

close whatsapp