अनिल कुंबले ने शेन वार्न के साथ अपनी दोस्ती के रहस्य का किया खुलासा, ऑस्ट्रेलिया टीम के अनकहे रहस्य से भी उठाया पर्दा - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनिल कुंबले ने शेन वार्न के साथ अपनी दोस्ती के रहस्य का किया खुलासा, ऑस्ट्रेलिया टीम के अनकहे रहस्य से भी उठाया पर्दा

अनिल कुंबले ने शेन वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक अनकहे रहस्य का खुलासा किया।

Anil Kumble and Shane Warne (Image Source: AFP/Getty Images)
Anil Kumble and Shane Warne (Image Source: AFP/Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न का 52 वर्ष की आयु में थाईलैंड में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर को खेल के इतिहास में सबसे महान गेंदबाजों में से एक माना जाता था। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले शेन वार्न की ही श्रेणी में आते हैं, और दोनों दिग्गज एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी थे।

दिवंगत क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देते हुए अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक अनकहे रहस्य, और साथ ही दिवंगत शेन वार्न के साथ खेल के दिनों में अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया। अनिल कुंबले ने बताया अगर आप शेन वार्न के अच्छे दोस्त हैं, तो आप निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्लेजिंग से बच जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम किसी भी खिलाड़ी को तंग नहीं करती थी, अगर वे शेन वार्न के दोस्त है। चूंकि अनिल कुंबले भी स्पिन के जादूगर वार्न के अच्छे दोस्त थे, पूर्व भारतीय स्पिनर को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से स्लेजिंग का सामना नहीं करना पड़ा।

शेन वार्न की दोस्ती ने अनिल कुंबले को बचाया

अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा: “ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बारे में एक अनकहा रहस्य था कि वे उस क्रिकेटर को कभी स्लेज नहीं करेंगे यदि वह शेन वार्न के दोस्त हैं। इसलिए जब आप बल्लेबाजी करने उतरे और अगर आप वार्न के दोस्त हैं, तो आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम से कोई छेड़-छड़ या स्लेजिंग का सामना नहीं करना पड़ेगा। मैं भी उनके दोस्तों में से एक था इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुझे परेशान करने के लिए कोई मजाक करने की जरूरत नहीं पड़ी। वह वॉर्नी थे, इस तरह वह अपने दोस्तों की देखभाल करते थे।”

कुंबले ने यह भी कहा कि शेन वार्न की महानता और भी बढ़ जाती है क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ वास्तव में अच्छा खेला। वह हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे, क्योंकि हम स्पिन के अच्छे खिलाड़ी थे। 1998 में एक सीरीज खेली गई थी जहां हर कोई ‘सचिन तेंदुलकर बनाम शेन वॉर्न’ की बात कर रहा था। उस सीरीज के एक मैच की पहली पारी में वॉर्न ने तेंदुलकर से बेहतर प्रदर्शन किया, तो वहीं सचिन ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रलियाई स्पिनर से बेहतर प्रदर्शन किया।

close whatsapp