'तीन महीने क्रिकेट से दूर हो जाओ, परिवार के साथ समय बिताओ'- कोहली को माइकल वॉन की सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘तीन महीने क्रिकेट से दूर हो जाओ, परिवार के साथ समय बिताओ’- कोहली को माइकल वॉन की सलाह

पिछले कुछ समय से विराट कोहली का फॉर्म काफी खराब रहा है।

Michael Vaughan and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)
Michael Vaughan and Virat Kohli. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहने के लिए कहा है, खासकर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले। कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं बनाया है और वो इस वक्त अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

विराट कोहली बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए पांचवें टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जहां इंग्लैंड ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। कोहली के लिए यह मैच भूलने लायक था क्योंकि वह उस मैच (11 और 20) की दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 31 रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में वो बेन स्टोक्स की शानदार गेंद पर आउट हुए थे।

कोहली को लाइमलाइट से दूर रहना चाहिए- माइकल वॉन

इस बीच विराट कोहली को लेकर माइकल वॉन ने कहा कि, “मैं विशेष रूप से विराट को देखता हूं। मुझे पता था कि आईपीएल के अंत में उन्हें थोड़ा आराम मिला था। लेकिन मुझे उसे देखकर ये लगता है कि उन्हें आराम की जरूरत है। ऐसा लगता है कि उन्हें क्रिकेट से तीन महीने दूर रहना चाहिए। जाओ और समुद्र के किनारे बीच पर बैठो।”

उन्होंने आगे कहा कि, “जाओ और वह करो जो आप अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। तीन महीने का ब्रेक लेने से क्या यह उसे प्रभावित करने वाला है? नहीं। क्या यह उसकी मदद करेगा? हां।”

इस बीच, कोहली के साथ कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

close whatsapp