सूर्यकुमार गेंदबाजों के दिमाग से खेलते हैं- SKY की तारीफ में बोले सुरेश रैना - क्रिकट्रैकर हिंदी

सूर्यकुमार गेंदबाजों के दिमाग से खेलते हैं- SKY की तारीफ में बोले सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा कि जिस सूर्या को हम जानते हैं वह वापस आ गया है और बेहतर से बेहतर हो रहे हैं।

Suresh Raina And Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)
Suresh Raina And Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 57 वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 218 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव ने की।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने पॉवरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए। बता दें मुंबई की जीत के पीछे सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव की शतकीय का रहा। दरअसल उन्होंने 49 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। यह इस टूर्नामेंट में उनका पहला शतक है। बता दें सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन के शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की थी लेकिन फिर उन्होंने जबरदस्त वापसी की।

जिस सूर्या को हम जानते हैं वह वापस आ गया है- सुरेश रैना 

उनकी इस शानदार पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने की। बता दें उन्होंने कहा कि जिस सूर्या को हम जानते हैं वह वापस आ गया है और बेहतर से बेहतर हो रहे हैं। टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए यह काफी महत्वपूर्ण समय है क्योंकि यहां से प्लेऑफ की दिशा तय होगी।

जिओसिनेमा पर बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि, वह गेंदबाजों के दिमाग से खेलते हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को मैदान के चारो तरफ मारा वह तारीफ के काबिल है। वह एक बार फिर शांति से बल्लेबाजी कर रहे थे। उनका दृष्टिकोण अच्छा था, उनका इरादा अच्छा था और उसका आप परिणाम देख सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 103 रनों के लिए गेंद को मैदान के चारो ओर मारे और उन्होंने अपने सिग्नचर स्टाइल में गेम को फिनिश भी किया। बता दें सूर्यकुमार यादव की 103 रनों की बदलौत ही मुंबई इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही। इस जीत के साथ मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेज भी काफी मजबूत हो गए हैं।

close whatsapp