दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा शेयर किया मजेदार किस्सा, कहा- वह विकेटों के बीच.. - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा शेयर किया मजेदार किस्सा, कहा- वह विकेटों के बीच..

दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर से जुड़े किस्से का खुलासा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

 

Sachin Tendulkar and Dinesh Karthik (photo source twitter )
Sachin Tendulkar and Dinesh Karthik (photo source twitter )

भारत के बेहतरीन खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के विकेटों के बीच दौड़ने की तुलना एक चूहे से की। दरअसल उन्होंने यह खुलासा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में कमेंट्री करते हुए किया।

बता दें दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर से जुड़े किस्से का खुलासा करते हुए कहा कि साल 1998 में मैं पहली बार अपने पिताजी के साथ टेस्ट मैच (भारत और ऑस्ट्रेलिया) देखने गया। मैं सचिन तेंदुलकर को देखने गया था। तभी मेरे बगल में बैठे व्यक्ति ने मुझसे कहा कि, ‘आपको सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखने में मजा आएगा। लेकिन विकेटों के बीच उनकी तेज दौड़ को भी आप मत भूलना।

दिनेश कार्तिक ने की सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि, वह (सचिन तेंदुलकर) विकेटों के बीच उस चूहे की तरह दौड़ते हैं, जो पनीर के पीछे भागता है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना ही है कि वह कभी फंसता नहीं है। मुझे ये पंक्तियाँ आज भी बहुत स्पष्ट रूप से याद हैं। सचिन ने उस मैच में 155 रन बनाए थे।

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि वह क्या शानदार पारी थी, इतने छक्के, उनमें से एक ठीक वहीं लगा जहां हम बैठे थे। दरअसल हम लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच बैठे थे। क्या शानदार यादें हैं, मैं इसे कभी भी नहीं भूलूंगा। बता दें इस किस्से का जिक्र दिनेश कार्तिक ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच में किया।

वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो इस सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस आखिरी मैच के तीसरे दिन भारत की ओर से शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक ठोका। वहीं पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने शानदार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दी। इस मैच के पहले दो दिन आस्ट्रेलियाई टीम भारत पर हावी रही।

close whatsapp