IPL 2024: जस्टिन लैंगर की फिटनेस देख आप भी रह जाएंगे दंग, Push-up चैलेंज में LSG के युवा खिलाड़ी को दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: जस्टिन लैंगर की फिटनेस देख आप भी रह जाएंगे दंग, Push-up चैलेंज में LSG के युवा खिलाड़ी को दी मात

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।

LSG Justin Langer (Pic SOurce-X)
LSG Justin Langer (Pic SOurce-X)

लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को हाल ही में अपने टीम के एक खिलाड़ी के साथ पुश-अप चैलेंज करते हुए देखा गया। बता दें, जस्टिन लैंगर आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच नियुक्त किए गए है। लखनऊ टीम ने उनकी कोचिंग में अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 6 में जीत दर्ज किया जबकि चार में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स 12 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि जस्टिन लैंगर अपने टीम के एक साथी के साथ पुश-अप चैलेंज कर रहे हैं। जहां एक तरफ लखनऊ के खिलाड़ी ने 8 पुश-अप मारे वहीं जस्टिन लैंगर ने 16 पुश-अप किए।

यह रही वीडियो:

LSG को अब अपना अगला मुकाबला 5 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है

लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने अभी तक इस सीजन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 10 मैच में तीन अर्धशतक की बदौलत 406 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया था। इस मैच में LSG की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

अब लखनऊ को अपना अगला मैच 5 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। इसके बाद टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महत्वपूर्ण मैच 8 मई को खेलेगी। भले ही लखनऊ टीम इस समय आईपीएल 2024 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हैं लेकिन उन्हें अपने बचे हुए चार मैच में जीत दर्ज करनी जरूरी है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि बाकी टीमों का भी प्रदर्शन पिछले कुछ मैच में इस सीजन में काफी अच्छा रहा है और अगर लखनऊ यहां से अपने बचे हुए मैच में दो मुकाबलों में भी हार गया तो उनका प्लेऑफ में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल जैसा टीम का फॉर्म है उसे देखकर कहा जा सकता है कि LSG आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?