'यह हमारी मानसिकता के...' टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मिडिल ओवर्स की स्लो बल्लेबाजी पर हेनरिस क्लासेन - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह हमारी मानसिकता के…’ टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मिडिल ओवर्स की स्लो बल्लेबाजी पर हेनरिस क्लासेन

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन से जीत हासिल की है।

Heinrich Klaasen (Image Credit- Twitter X)
Heinrich Klaasen (Image Credit- Twitter X)

टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की पहचान रखने वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने, जब जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए, तो उनके इस स्कोर को देखकर हर कोई हैरान था।

न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो उनके लिए कुछ ठीक साबित नहीं हुआ। फैंस को एक बार फिर यहां पर दोनों टीमों के बीच लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला।

तो वहीं टी20 क्रिकेट में 200 रनों का स्कोर पलक झपकते ही बनाने वाली साउथ अफ्रीका, इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई। साउथ अफ्रीका ने मुकाबले में पावरप्ले में ही अपने टाॅप ऑर्डर के चार बल्लेबाजों के विकेट खो दिए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तूफानी हार्ड हिटर हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को काफी धैर्य से बल्लेबाजी करनी पड़ी। मुकाबले में उन्होंने 44 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। तो वहीं अब टी20 क्रिकेट में वनडे क्रिकेट की तरह खेल गई, अपनी इस पारी पर क्लासेन ने बड़ा बयान दिया है।

हेनरिक क्लासेन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ मिडिल ओवर्स में साउथ अफ्रीका की स्लो बल्लेबाजी को लेकर हेनरिक क्लासेन ने कहा- मुझे लगता है कि डेविड मिलर ने हमें पिछले मैच में दिखाया था कि इस विकेट पर किस तरह से बल्लेबाजी करनी है। यह केवल वैसा ही जैसा कि हम वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हैं।

क्लासेन ने आगे कहा- बांग्लादेश के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में हमारी मानसिकता टी20 क्रिकेट के आस-पास भी नहीं थी। आप मैदान पर जब जाते हैं, तो एक गेंद पर एक रन का तरीका खोजना चाहते हैं। आप जानते हैं कि रन-बाॅल स्ट्राइक रेट से आप ऊपर जाने में सिर्फ एक या दो हिट दूर हैं।

close whatsapp