टीम इंडिया की इस नई जर्सी की खूबियों के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया की इस नई जर्सी की खूबियों के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे

18 सितंबर को आगामी ICC टी-20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का अनावरण किया गया।

team india new jersey (source-twitter)
team india new jersey (source-twitter)

18 सितंबर को आगामी ICC टी-20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का अनावरण किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर के जरिए अपनी इस नई जर्सी के बारे में बताया। पिछली बार टी-20 वर्ल्ड में भारतीय टीम की जर्सी पूरी तरह से नेवी ब्लू कलर की थी, लेकिन इस बार जर्सी का कलर स्काई ब्लू है। साथ में इसके कंधे पर डार्क ब्लू कलर का समावेश है।

भारतीय टीम इस नई जर्सी को आगामी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भी पहनेगी। देखते हैं क्या ये नई जर्सी भारतीय टीम के लिए लकी साबित होती है या नहीं?

भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में 23 अक्टूबर को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलेगी। 2021 विश्व कप में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की थी, जहां उन्हें 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार भी भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस बार रिजल्ट उल्टा हो।

BCCI ने नई जर्सी को लेकर किया ट्वीट

BCCI ने नई जर्सी को लेकर ट्वीट किया कि, ‘यह सभी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए है, पेश है नई टी-20 जर्सी- वन ब्लू जर्सी।’

इसी के साथ इस जर्सी में 3 स्टार भी बने हुए हैं जिसका मतलब है तीन वर्ल्ड कप भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

वहीं इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सत्र में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इन दो वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही साल 2011 में तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था।

अब देखना यह होगा क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप को अपने नाम कर पाएगी?

ये रही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी:

मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

close whatsapp