न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के बाद अपडेटेड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 अंक तालिका पर डालिये नजर
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2021-23 अंक तालिका में अंतिम स्थान पर जो रूट के नेतृत्व वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम है।
अद्यतन - Mar 1, 2022 6:10 pm

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को 198 रनो से मात देकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका से शुरू से ही पीछे थी।
इस दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपने विरोधीयों न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाए रखा और मेजबान टीम को घरेलू सीरीज में जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं होने दिया।
चलिए मैच के बारे में थोड़ा जानते है, दक्षिण अफ्रीका ने सरेल इरवी के शानदार शतक के बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 362 रन बनाए, वहीं न्यूजीलैंड ने जवाब में कुल 293 रन बनाये, जबकि कगिसो रबाडा ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, और नील वैगनर ने कीवियों के लिए चार विकेट चटकाए।
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता दूसरा टेस्ट मैच
दक्षिण अफ्रीका ने काइल वेरेन के नाबाद 136 रनों की पारी के बदौलत 354/9 के विशाल स्कोर के साथ अपनी दूसरी पारी की घोषणा की और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 426 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 227 रनों पर ढेर हो गया और इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट मैच 198 रनों से अपने नाम कर लिया। कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन और केशव महाराज ने गेंद के साथ दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए 3-3 विकेट चटकाए।
इस 198 रनो की शानदार जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 अंक तालिका में दो अंक हासिल कर अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली है। इस शानदार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पीछे छोड़ अंक तालिका में चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है, जबकि न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है।
श्रीलंका आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है, वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर है। टीम इंडिया अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है, वहीं बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड क्रमशः सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर है।
यहां देखिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के बाद अपडेटेड आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2021-23 अंक तालिका –
![]()