धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम - 10 का पृष्ठ 9 - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम

आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।

9) दिल्ली कैपिटल्स

Delhi CapitalsDelhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें तीन भारतीय और एक दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी शामिल है। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में कप्तानी करने वाले रिषभ पंत को 16 करोड़ में रिटेन किया है। वहीं उसके अलावा उन्होंने ओपनर शिखर धवन और पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेंशन लिस्ट में शामिल नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल का खिताब एक बार भी नहीं जीता है।

पंत के अलावा दिल्ली ने अक्षर पटेल को 9 करोड़, पृथ्वी शॉ को 7.5 करोड़ और एनरिक नॉर्खिय को 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से हुई कि दिल्ली ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया।

कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 39 करोड़, पैसे बचे-47.50 करोड़ रुपये

Previous
Page 9 / 10
Next

close whatsapp