धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम
आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।
अद्यतन - फरवरी 10, 2022 12:46 अपराह्न
8) सनराइजर्स हैदराबाद

अब तक सिर्फ एक बार आईपीएल खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले कठिन चुनौती थी। दरअसल उनके पूर्व चैंपियन कप्तान डेविड वॉर्नर ने टीम से अलग होने का फैसला ले लिया था और फ्रेंचाइजी भी शायद यही चाहती थी। ऐसे में देखना ये था कि क्या हैदराबाद की टीम आगे भी केन विलियमसन की अगुवाई में खिताब जीतने का प्रयास करेगी या फिर टीम का रंग रूप पूरी तरह से बदल जाएगा।
SRH की फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के बीच में ही वॉर्नर से कप्तानी छीन ली थी और उसके बाद केन विलियम्सन को कप्तान बनाया गया था और उन्ही को टीम ने सबसे अधिक कीमत यानी की 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है। उसके अलावा उन्होंने उमरान मलिक और अब्दुल समद को 4-4 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है।
कुल पर्स – 90 करोड़ रुपये रुपये, खर्च किए-22 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 68 करोड़ रुपये