धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम - 10 का पृष्ठ 7 - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम

आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।

7) पंजाब किंग्स

Punjab Kings (Photo source: IPL/BCCI)
Punjab Kings (Photo source: IPL/BCCI)

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला रिटेंशन पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी ने किया। पंजाब ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें मयंक अग्रवाल और युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने केवल दो ही खिलाड़ी रिटेन किए हैं। इस वजह से उनके पास आईपीएल ऑक्शन के दौरान सबसे ज्यादा पैसा होगा। पंजाब ने अभी तक खिताब नहीं जीता है।

पिछले कुछ सीजन से टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभाने वाले मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को टीम में शामिल करने के लिए चार करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि अर्शदीप एक अनकैप्ड प्लेयर हैं।

कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-16 करोड़ रुपये, पैसे बचे-72 करोड़

Previous
Page 7 / 10
Next

close whatsapp