धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम
आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।
अद्यतन - फरवरी 10, 2022 12:46 अपराह्न
6) रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की उन टीमों में शुमार है जो हमेशा मजबूत नजर आई लेकिन फिर भी वो आईपीएल के चोकर्स साबित हुए। उन्होंने अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। लंबे समय तक कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में मैदान पर उतरने वाली बैंगलोर की टीम को इस बार नया कप्तान भी मिलेगा क्योंकि विराट कोहली ने आईपीएल 2021 में ही ये ऐलान कर दिया था कि ये कप्तान के रूप में उनका अंतिम सीजन होगा हालांकि वो एक खिलाड़ी के रूप में बैंगलोर को सेवाएं देना जारी रखेंगे।
RCB ने ऑक्शन से पहले विराट कोहली को 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है। जिसके बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास नीलामी के लिए 57 करोड़ रुपये बचे हैं।
कुल पर्स-90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 33 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 57 करोड़ रुपये