धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम
आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।
अद्यतन - फरवरी 10, 2022 12:46 अपराह्न
5) कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल 2022 के लिए अपने किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी, इसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुक्ता थी। जब उन्होंने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के लिस्ट का ऐलान किया तो उसे देखकर कुछ लोग हैरान भी हो गए थे।
कोलकाता ने ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपए और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 8 करोड़ में रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आगामी सीजन के लिए 8 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा है। वहीं, सुनील नरेन को 6 करोड़ रुपए में जोड़ा गया है।
कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-34 करोड़ रुपये, पैसे बचे-48 करोड़ रुपये