धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम - 10 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम

आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।

4) चेन्नई सुपर किंग्स

Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)
Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसएक ने पिछले सीजन के खिताब पर कब्जा जमाया था। चेन्नई ने 13वें सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था लेकिन धोनी के धुरंधरों ने अगले सीजन में कमाल कर दिया और टीम चौथी बार चैंपियन बनकर उभरी। चेन्नई ने पहली ट्रॉफी साल 2010 और दूसरी 2011 में जबकि तीसरी 2018 में अपने नाम की। इसके बाद सीएसके ने 2021 में आईपीएल ट्रॉफी हासिल की।

आईपीएल 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया था। लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि फ्रैंचाइजी ने धोनी से ज्यादा जडेजा पर पैसा लुटाया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़, महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़, मोईन अली को 8 करोड़ और रुतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ देकर रिटेन किया है।

कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-42 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 48 करोड़ रुपये

Previous
Page 4 / 10
Next

close whatsapp