धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम - 10 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी की CSK से लेकर हार्दिक की अहमदाबाद तक जानें रिटेंशन के बाद किसके पर्स में है कितनी रकम

आईपीएल का मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में होगा।

3) मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14वें सीजन में लड़खड़ाने के बाद संभलने का प्रयास किया था लेकिन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। मुंबई को खराब रन रेट के कारण प्लेऑफ से बाहर होना पड़ा था। मुंबई की टीम साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्जा जमा चुकी है। एमआई अब पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। मुंबई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ी रिटेन किए हैं। इसके तहत कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), कायरन पोलार्ड (6 करोड़) और सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस की टीम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने में कुल 42 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और ऑक्शन के दौरान उनके पर्स में कुल 48 करोड़ रुपये होंगे।

कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 42 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 48 करोड़ रुपये

Previous
Page 3 / 10
Next

close whatsapp