क्या युजवेंद्र चहल से नाराज हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या युजवेंद्र चहल से नाराज हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी?

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे।

Yuzvendra Chahal & Ruturaj Gaikwad (Photo Source: Instagram)
Yuzvendra Chahal & Ruturaj Gaikwad (Photo Source: Instagram)

भारत 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की T20I सीरीज में आयरलैंड से भिड़ने की तैयारी कर रहा है। दौरे के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सदस्य युजवेंद्र चहल ने आगामी सीरीज को लेकर अपने प्रशंसकों के साथ उत्साह साझा किया। उन्होंने ट्विटर पर अपनी और रुतुराज गायकवाड़ की एक तस्वीर पोस्ट की। यूं तो आम तौर पर दौरे पर रवाना होने से पहले भारतीय खिलाड़ी एक साथ नजर आते हैं।

लेकिन आयरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले सिर्फ चहल और गायकवाड़ की तस्वीरें ही सामने आई है। इसे देखने के बाद फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। दरअसल युजवेंद्र चहल ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि, दोनों खिलाड़ी संभवत: टीम होटल की लॉबी में अपने बैग के साथ इंतजार कर रहे थे और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होने के लिए तैयार थे।

यहां देखिए युजवेंद्र चहल का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

आपको बता दें कि, चहल ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 2-0 से जीता था। लेगस्पिनर ने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ दो T20I में छह विकेट लिए थे और अपनी टीम की जीत में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया था। चहल का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार है। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज और उससे पहले आईपीएल 2022 में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में  खेलेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि, इस दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है, वहीं भुवनेश्वर कुमार उपकप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को उनके पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस दौरे पर भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी।

आयरलैंड सीरीज के लिए भारत की टीम

हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक

close whatsapp