बांग्लादेश-भारत और ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश-भारत और ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर

भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना अभी भी बनी हुई है।

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

आखिरकर चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 188 रनों से हरा दिया है। साथ ही इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच का हाल बताएं तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 404 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई।

इसके बाद खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम ने शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102* रनों की बदौलत अपनी दूसरी पारी दो विकेट के नुकसान पर 258 रनों पर घोषित किया और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

टीम इंडिया ने दर्ज की विशाल जीत

जवाब में बांग्लादेश ने चौथे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को चुनौती देना जारी रखा, पहले विकेट के लिए नजमुल हसन शंतो और जाकिर हसन ने 124 रनों की साझेदारी कर, टीम को अच्छी शुरुआत दी।

लेकिन अंत में बांग्लादेश टीम कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की फिरकी में फंस गई। दोनों की शानदार गेंदबाजी के बदौलत भारत इस मैच को बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रहा। बांग्लादेश की दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट निकाले।

बदले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समीकरण

इसके अलावा इस जीत के साथ टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल में फायदा हुआ है और इस वक्त वह 55.77% अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे से दूसरे स्थान पर आ गया है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 76.92% अंकों के साथ टॉप पर है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर 54.55% अंकों के साथ मौजूद है। वहीं इस हार के बाद बांग्लादेश को काफी नुकसान हुआ है और इस वक्त वह अंक तालिका में 12.12% अंकों के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान 42.42% अंको के साथ छठे और इंग्लैंड 53.33% अंको के साथ पांचवे स्थान पर बना हुआ है।

देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका

नंबर टीम जीत प्रतिशत (%) अंक मैच जीते मैच हारे मैच ड्रॉ
1 ऑस्ट्रेलिया 76.92 120 9 1 3
2 भारत 55.77 87 7 4 2
3 साउथ अफ्रीका 54.55 72 6 5 0
4 श्रीलंका 53.33 64 5 4 1
5 इंग्लैंड 44.44 112 9 8 4
6 पाकिस्तान 42.42 56 4 5 2
7 वेस्टइंडीज 40.91 54 4 5 2
8 न्यूजीलैंड 25.93 28 2 6 1
9 बांग्लादेश 12.12 16 1 9 1

 

close whatsapp