ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर रखें नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर रखें नजर

ऑस्ट्रेलिया इस अंक तालिका में पहले स्थान पर ही है और उन्होंने अपना अंक रेट पहले से बेहतर कर दिया है।

Australia Team (Pic Source-Twitter)
Australia Team (Pic Source-Twitter)

एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चौथे दिन 419 रन से मात दी। यह डे-नाइट टेस्ट मैच की उनकी लगातार 11वीं जीत है। उन्होंने अभी तक इस टेस्ट चैंपियनशिप में कई टीमों को मात दी।

पहला टेस्ट 164 रन से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और इस टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। बता दें, दूसरे टेस्ट में पैट कमिंस और जोश हेजलवुड दोनों ने नहीं खेला था और इसके बावजूद उन्होंने इस मैच को अपने नाम किया।

सबसे खास बात यह रही है कि इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में काफी लंबी उछाल लगाई है। वेस्टइंडीज के लिए खास बात यह रही कि युवा बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है। क्रेग ब्राथवेट ने पहले टेस्ट में तो अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे टेस्ट में उनका बल्ला खामोश रहा।

दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों को ऑस्ट्रेलिया ने घोषित किया और इसके बावजूद उन्होंने इस मैच को अपने नाम किया। ट्रेविस हेड ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया जबकि मार्नस लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड से नवाजा गया।

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के बाद यह रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका

ऑस्ट्रेलिया इस अंक तालिका में पहले स्थान पर ही है और उन्होंने अपना अंक रेट पहले से बेहतर कर दिया है। उनका अंक प्रतिशत अब 75 हो चुका है। इससे पहले पहले टेस्ट के बाद उनका अंक प्रतिशत 72.73 था। वेस्टइंडीज छठवें कर्म से गिरकर सातवें क्रम पर आ गए हैं। पहले उनका अंक प्रतिशत 45 था लेकिन अब 40.93 हो चुका है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका इस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। तीसरे पर श्रीलंका है। चौथे पर इंडिया और पांचवें पर पाकिस्तान है। वेस्टइंडीज सातवें स्थान पर आ चुकी है। इंग्लैंड को एक स्थान का इजाफा हुआ है और वह नंबर 6 पर आ गई है। न्यूजीलैंड 8 और बांग्लादेश नौवें स्थान पर है।

Position TEAM PCT (%) Points Matches Won Matches Lost Matches Drawn
1 AUSTRALIA 75 96 7 1 3
2 SOUTH AFRICA 60 72 6 4 0
3 SRI LANKA 53.33 64 5 4 1
4 INDIA 52.08 75 6 4 2
5 PAKISTAN 46.67 56 4 4 2
6 ENGLAND 41.67 100 8 8 4
7 WEST INDIES 40.91 54 4 5 2
8 NEW ZEALAND 25.93 28 2 6 1

close whatsapp