वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ रविचंद्रन अश्विन का चयन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए इस वजह से टीम इंडिया में नहीं हुआ रविचंद्रन अश्विन का चयन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैचों में रविचंद्रन अश्विन सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके थे।

Ravi Ashwin and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)
Ravi Ashwin and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 26 जनवरी की देर शाम को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 3-0 की शर्मनाक हार असर साफतौर पर देखने को मिला है और इसी कारण कुछ नए चेहरों की टीम इंडिया में एंट्री भी देखने को मिली है।

जहां घरेलू क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है, वहीं कुछ बड़े नाम इस लिमिटेड ओवर्स की सीरीज से बाहर हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम रविचंद्रन अश्विन का सामने आया है, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के साथ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

जिसमें साउथ अफ्रीकी दौरे पर अश्विन को 2 वनडे मुकाबले खेलने का मौका मिला और इसमें वह 5 के इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 1 ही विकेट हासिल कर सके। हालांकि वेस्टइंडीज के अश्विन का टीम में चयन ना होने की वजह खुलासा हो गया है, जिसमें उनका पूरी तरह से फिट ना होना कारण बताया जा रहा है।

कलाई और एंकल की चोट से जूझ रहे रविचंद्रन अश्विन

जहां एक तरफ BCCI की तरफ से रवि अश्विन को टीम से बाहर किए जाने को लेकर किसी तरह का कोई कारण नहीं बताया गया है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार 35 वर्षीय ऑफ स्पिनर फिटनेस की समस्या के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। जिसमें इस रिपोर्ट के अनुसार अश्विन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कलाई और एंकल की चोट से जूझते हुए देखा गया।

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके सभी मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जायेंगे। वहीं इसके बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी दोनों ही टीमों के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेली जाएगी।

यहां पर देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), रितुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

यहां पर देखिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।

close whatsapp