'वह इंजमाम, वसीम, वकार और मियांदाद से भी आगे है' पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने जमकर की बाबर आजम की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वह इंजमाम, वसीम, वकार और मियांदाद से भी आगे है’ पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने जमकर की बाबर आजम की तारीफ

लतीफ के अनुसार बाबर आजम इस युग के लारा और ब्रैडमैन के समान हैं।

Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)
Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 14 अप्रैल को मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। जिसमें उन्होंने बाबर की तारीफ करते हुए कहा कि वह मौजूदा युग में सर डॉन ब्रैडमैन और ब्रायन लारा के स्तर के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा राशिद लतीफ ने बाबर को पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी इंजमाम उल हक, वसीम अकरम और जावेद मियांदाद से भी बड़ा बता दिया है।

दरअसल पिछले कुछ सालों में बाबर आजम ने अपने प्रदर्शन से जिस तरह से सभी का दिल जीता है उससे सभी काफी प्रभावित हुए हैं। जिसमें साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने उनकी कप्तानी में भारत को मात देने का भी इतिहास रचा। वहीं इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज में बाबर ने शानदार बल्लेबाजी की थी।

राशिद लतीफ ने क्रिकेट डेन्स यूट्यूब चैनल पर बाबर आजम की तारीफ करते हुए कहा कि, मैने साल 2019 में एक ट्वीट किया था जब टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। जिसमें मैने उन सभी खिलाड़ियों का नाम लिखा था जिनके साथ मैने खेला इसमें मियांदाद, वसीम, वकार, इंजमाम, यूसुफ, यूनिस और सकलैन शामिल थे। लेकिन बाबर इन सभी से कहीं ऊपर है उस समय बाबर इतने बड़े खिलाड़ी नहीं बने थे।

वहीं उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, मैं किसी की तुलना नहीं नहीं कर सकता क्योंकि मैं सिर्फ बाबर की बात नहीं कर रहा बल्कि रोहित, विराट, विलियमसन यह सभी खिलाड़ी जो वनडे में खेलते हैं वह बल्लेबाजी के दौरान 10 फील्डरों का भी सामना करते हैं।

लतीफ के अनुसार सिर्फ एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर से बेहतर था

अपने बड़े बयान में राशिद लतीफ ने आगे कहा कि सिर्फ एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसा था तो बाबर से भी बेहतर था। जिसमें उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी ओपनिंग बल्लेबाज सईद अनवर को लेकर बात की। लतीफ के अनुसार अनवर जिस तरह से बल्लेबाजी करते थे वैसा कोई दूसरा खिलाड़ी अब तक नहीं कर सका। वह पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले अब तक के नंबर-1 बल्लेबाज हैं जिनको मैने काफी करीब से खेलते हुए देखा है।

बाबर आजम के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बात की साल 2015 में डेब्यू करने के बाद से अब तक टेस्ट में जहां उन्होंने 2851 रन बनाए हैं, वहीं वनडे में 4261 और टी-20 में 2686 रन उनके नाम पर दर्ज हैं।

close whatsapp