पॉल कॉलिंगवुड ने दिया हार्दिक पांड्या को बताया सिरदर्द, कहा- उन्होंने मुझे बहुत परेशान.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

पॉल कॉलिंगवुड ने दिया हार्दिक पांड्या को बताया सिरदर्द, कहा- उन्होंने मुझे बहुत परेशान….

हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का ख़िताब अपने नाम करने में सफल रही थी।

 

Paul Collingwood And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Paul Collingwood And Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक काफी बेहतरीन रहा है। इस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला भले इस सीजन में उतना नहीं चला है लेकिन पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी उन्होंने कप्तानी अच्छी की है। उनकी बेहतरीन कप्तानी की बदलौत ही गुजरात टाइटंस टॉप 5 टीम की लिस्ट में शामिल है।

हार्दिक रॉकस्टार हैं और सबसे ज्यादा मौज मस्ती करने वाले खिलाड़ी हैं- पॉल कॉलिंगवुड

वहीं इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पॉल कॉलिंगवुड ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सिरदर्द बताया है। हालांकि उन्होंने यह बात हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कही है। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि, हार्दिक रॉकस्टार हैं और सबसे ज्यादा मौज मस्ती करने वाले खिलाड़ी हैं। वह सामने से टीम को नेतृत्व करते हैं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जब हम टीम इंडिया के खिलाफ खेले तो इंग्लैंड के कोच के तौर पर उन्होंने मुझे बहुत सिरदर्द दिया है। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से खेल का रंग बदल सकते हैं। यही चीज उन्हें किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा बनाती है।

बता दें हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का ख़िताब अपने नाम करने में सफल रही थी। उनकी शानदार कप्तानी के कारण यह टीम आईपीएल के 15 वें सीजन में पहली बार में ही आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर ली थी। वहीं गुजरात फ्रेंचाइजी को हार्दिक पंड्या से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं कि इस साल भी आईपीएल का ख़िताब दोबारा यह टीम जीतेगी।

बता दें आईपीएल 2023 में हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात की टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें से यह टीम 3 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है और 2 मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो यह टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

close whatsapp