IPL 2022: साई किशोर ने कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफों में पढ़े कसीदे - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: साई किशोर ने कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफों में पढ़े कसीदे

हार्दिक पांड्या ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी से जीता सभी का दिल।

R Sai Kishore. (Photo Source: IPL/BCCI)
R Sai Kishore. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार कप्तानी करते हुए भी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने नेतृत्व कौशल से सभी का दिल जीतने में सफल रहे। गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में नई फ्रेंचाइजी का अब तक शानदार तरीके से नेतृत्व किया  है।

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटन्स (GT) ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 14 में से 10 मैच जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। 24 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) आईपीएल के पहले क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी।

हार्दिक पांड्या ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी से जीता सभी का दिल

इस बीच, गुजरात टाइटन्स (GT) के क्रिकेटर साई किशोर ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा वह बहुत ही सरल कप्तान है, जिससे टीम को कठिन परिस्थितियों में स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। उन्होंने आगे कहा कप्तान के मजबूत व्यक्तित्व के कारण खिलाड़ियों को मैचों के दौरान दबाव महसूस नहीं होता।

साई किशोर ने Gujarattitansipl.com से बातचीत के दौरान कहा: “मेरे लिए हार्दिक काफी सरल रहे हैं। आखिरी मैच में वह मेरे पास आए और कहा, ‘बाएं-हाथ का बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है, क्या आप चाहते हैं कि मैं आपको कुछ बताऊं, या आप जानते हैं कि क्या करना है?’ मैंने कहा, ‘मुझे पता है, मैं देख लूंगा।’ मुझे लगता है हार्दिक पांड्या एक बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाले इंसान है, उनमे बहुत आत्मविश्वास है, और साथ ही वह अपने खिलाड़ियों पर भरोसा भी करते हैं। वह अपने खिलाड़ियों पर अपनी कोई भी सोच थोपने की कोशिश नहीं करते, बल्कि वह सभी को उनकी स्वतंत्रता और उनके हिसाब से चीजे करने की अनुमति देता है।”

उन्होंने आगे कहा: “अगर कुछ गलत भी होता है, तो हमेशा हमारे साथ खड़ा होता है। मुझे हमेशा ऐसे कप्तान हमेशा पसंद रहे हैं, जो चीजें थोपने के बजाय खिलाड़ी को जिम्मेदारी देते हैं, क्योंकि तभी आप सुधार कर सकते हैं। मुझे हार्दिक पांड्या जैसे कप्तानों के नेतृत्व में खेलने में हमेशा मजा आता है।”

 

close whatsapp