Highest Strike Rate in T20 World Cup टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी

T20 World Cup में Highest Strike Rate वाले टॉप 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

इस लिस्ट में 5 देश के 5 अलग-अलग खिलाड़ी है जिनका इसमें जलवा रहा है।

Jos Buttler. (Image Source: ICC)
Jos Buttler. (Image Source: ICC)

जब भी बात टी20 क्रिकेट की आती है तो सबसे पहले ये देखा जाता है कि बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट क्या है। मॉडर्न डे क्रिकेट में हर बल्लेबाज की पहली पसंद टी20 फॉर्मेट होती है और वहां वो अपनी छाप छोड़ना चाहता है। दरअसल 2 जून से टी20 वर्ल्ड 2024 खेला जाना है। सभी टीम इस वर्ल्ड कप को जीतने के लिए पूरी कोशिश करेगी। हर टीम के पास एक से बढ़कर एक एक धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं और वो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम उन प्लेयर के बारे में बात करेंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

T20 World Cup में हाईएस्ट स्ट्राइक रेट (Highest Strike Rate in T20 World Cup)

5) डेविड वॉर्नर (David Warner)

David Warner (Pic Source-Twitter)
David Warner (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर टी20 क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है। वार्नर अपनी टीम के तेजी से शुरुआत देने के लिए जाने जाते हैं। उनका टी-20 वर्ल्ड कप में स्ट्राइक रेट 133.22 का रहा है। वॉर्नर सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp