स्टीव स्मिथ ने की स्कॉट बोलैंड की जमकर तारीफ, कहा- उनकी स्टंप को हिट करने की क्षमता....... - क्रिकट्रैकर हिंदी

स्टीव स्मिथ ने की स्कॉट बोलैंड की जमकर तारीफ, कहा- उनकी स्टंप को हिट करने की क्षमता…….

स्टीव स्मिथ का कहना है कि बोलैंड की शार्ट लेंथ से स्टंप को हिट करने की क्षमता काफी कमाल की है।

Scott Boland And Steve Smith (Photo Source: Twitter)
Scott Boland And Steve Smith (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारत की तुलना में ऑस्ट्रलियाई टीम का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। इस टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, स्कॉट बोलैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

दरअसल इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया है। बता दें उन्होंने इस मुकाबले में 6 मैडन ओवर डाले हैं और मात्र 59 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया।

बोलैंड की शार्ट लेंथ से स्टंप को हिट करने की क्षमता काफी कमाल की है- स्टीव स्मिथ 

वहीं इस टीम के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने स्कॉट बोलैंड की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि बोलैंड की शार्ट लेंथ से स्टंप को हिट करने की क्षमता काफी कमाल की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए स्टीव स्मिथ ने कहा कि, मुझे लगता है वह जो एंगल प्रदान करते हैं और उनकी शार्ट लेंथ से स्टंप को हिट करने की क्षमता हमारे अन्य गेंदबाजों से अलग है, और यह बड़ा प्लस पॉइंट है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, यह कुछ ऐसा है जो मुझे लगता है कि नेसर भी कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि हाल ही में नेट्स में स्कॉटी का सामना करने के बाद से वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बोलैंड के पास जो स्किल है वो शानदार है।

स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन ही बना सकी। दरअसल इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत स्थिति में है।

close whatsapp