जिम्बाब्वे दौरे के लिए विराट कोहली की संभावित वापसी को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने कही चौंकाने वाली बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए विराट कोहली की संभावित वापसी को लेकर स्कॉट स्टायरिस ने कही चौंकाने वाली बात

विराट कोहली को टीम इंडिया से मिल रहे सपोर्ट को देखकर बहुत खुश है स्कॉट स्टायरिस।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज स्कॉट स्टायरिस ने भारत के संघर्षरत बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जा रही सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। आपको बता दें, विराट कोहली खेल के तीनो प्रारूपों में रन बनाने के लिए काफी लंबे वक्त से संघर्ष कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है।

वेस्टइंडीज दौरे के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी और उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली इस सीरीज के लिए टीम में वापसी के साथ अपने फॉर्म में लौट आएंगे, जिसे लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है।

स्कॉट स्टायरिस नहीं चाहते विराट कोहली जिम्बाब्वे दौरे के लिए वापसी करे

स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि अगर दाएं-हाथ का बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक भी बना लेता है, तो इसका कोई मतलब नहीं होगा, वह इस समय जिस स्थिति से गुजर रहा है, उसमें कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कोहली को इस ब्रेक को और थोड़ा लंबा खींचना चाहिए।

स्कॉट स्टायरिस ने स्पोर्ट्स 18 के शो पर कहा: “मुझे लगता है कि जिम्बाब्वे दौरे पर वापसी से कोहली को बहुत ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि उसे क्रिकेट से थोड़ा और ब्रेक लेना चाहिए और फिर मैदान में वापसी करना चाहिए। कोहली भारतीय चयनकर्ताओं और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की योजनाओं का एक बड़ा हिस्सा है, और उन्हें पता होगा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने से पहले आपको शत-प्रतिशत तैयारी के लिए कितना समय चाहिए, उसके हिसाब से वे उसके लिए शेड्यूल तैयार कर सकते है।

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए मैं जिम्बाब्वे दौरे पर कोहली की वापसी के खिलाफ हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इस दौरे पर वापसी करने से उसे बहुत कुछ हासिल होगा। वह एक महत्वहीन शतक बना सकता है, जो उसके आत्मविश्वास के लिए बहुत अच्छा होगा, लेकिन जरूरी नहीं कि ये उसके लिए आगे के लिए मदद करे, क्योंकि मुझे अभी भी विश्वास है कि वह भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।”

close whatsapp