मोहम्मद हफीज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की टिप्पणी, नेटिज़न्स ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद हफीज ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर की टिप्पणी, नेटिज़न्स ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को जमकर लताड़ा

मोहम्मद हफीज ने कहा कि, 'एशिया कप टी-20 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा काफी 'कमजोर' और 'दुविधा' में लग रहे हैं, साथ ही इस समय वो अपने फॉर्म में नहीं हैं।'

M. Hafeez on rohit sharma (source-twitter)
M. Hafeez on rohit sharma (source-twitter)

पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल में रोहित शर्मा को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद नेटिज़न्स ने हफीज को जमकर फटकार लगाई है। बता दें, हफीज ने कहा था कि ‘रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी ज्यादा समय तक नहीं कर पाएंगे।’

https://twitter.com/MHafeez22/status/1565325895468032002?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1565325895468032002%7Ctwgr%5E2fde1a74ed04c19bf825d80f46400add7e9745c4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fhis-expressions-should-be-the-last-thing-to-be-bothered-about-netizens-bash-mohammad-hafeez-over-remarks-on-indian-skipper-rohit-sharma%2F

हफीज ने यह भी कहा कि, ‘एशिया कप टी-20 2022 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा काफी ‘कमजोर’ और ‘दुविधा’ में लग रहे हैं, साथ ही इस समय वो अपने फॉर्म में नहीं हैं। हफीज ने यह भी कहा कि भारतीय कप्तान मैदान पर खुद को अभिव्यक्त नहीं कर रहे हैं।’

रोहित शर्मा हमेशा सकारात्मक खेलने को कहते हैं लेकिन उनके खुद के खेल में यह नहीं दिख रहा है: मोहम्मद हफीज

बता दें, पहले पाकिस्तान और फिर हांगकांग को मात देने के बाद भारतीय टीम एशिया कप के सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर गई है। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरे मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों में 59* और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68* रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए।

जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मात्र 152 रन ही बना पाई और 40 रन से यह मुकाबला हार गई। सूर्यकुमार यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड से नवाजा गया। आज हांगकांग और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है और जो टीम इस मुकाबले में जीतेगी वो तो सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम भारत के खिलाफ 4 सितंबर को मुकाबला खेलेगी।

वहीं मोहम्मद अजीज का मानना है कि जीत दर्ज करने के बावजूद रोहित शर्मा के चेहरे पर ना तो खुशी थी और ना ही वो ज्यादा अच्छे लग रहे थे। वो पूरी तरह से दबाव में दिख रहे थे। इसी के साथ तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिए हफीज को यह बताया है कि, ‘यह वही रोहित शर्मा हैं जिन्होंने अपने करियर में अभी तक 5 IPL ट्रॉफी जीती हैं।’

यह रही ट्विटर पर प्रतिक्रिया:

close whatsapp