उनका नाम सबसे पहले लिखा जाना चाहिए- Harbhajan Singh ने इस खिलाड़ी को विश्वकप टीम में शामिल करने को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

उनका नाम सबसे पहले लिखा जाना चाहिए- Harbhajan Singh ने इस खिलाड़ी को विश्वकप टीम में शामिल करने को लेकर दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कहा कि, लेकिन सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे पहले लिखा जाना चाहिए, उसके बाद, अन्य खिलाड़ियों का चयन किया जाना चाहिए।

Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)
Harbhajan Singh (Photo Source: Twitter)

बस कुछ ही दिनों में वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) का मुकाबला खेला जाना है। जिसको लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई है। वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है सूर्या को विश्व कप के सभी मैच में खेलने का मौका देना चाहिए।

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, सूर्यकुमार यादव को हर मैच खेलना चाहिए। किसकी जगह, मुझे नहीं पता। लेकिन उनका नाम सबसे पहले लिखा जाना चाहिए। उसके बाद, अन्य खिलाड़ियों का चयन किया जाना चाहिए।

सूर्या एक ऐसा खिलाड़ी है जो आपको गेम जीता सकता है- हरभजन सिंह 

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सूर्या एक ऐसा खिलाड़ी है जो आपको गेम जीता सकता है और मैच का रुख पूरी तरह से बदल सकता है। जब वह प्रदर्शन करेंगे तो मैच को एकतरफा बना देंगे। इससे बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है जो बेहतर स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सके।

बता दें वनडे में पिछले कुछ मैचों में सूर्या का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ ही दिन पहले दूसरा वनडे मैच खेला गया था, जिसमें सूर्या का प्रदर्शन कमाल का रहा था।

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाए। SKY ने 37 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 72 रन बनाए थे। अब उनसे आगामी विश्व कप में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आखिरी मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस सीरीज में भारत 2-0 से आगे है।

यहां पढ़ें: World Cup 2023: क्या विराट और एबी डिविलियर्स की दोस्ती में आ गई है दरार? ऐसा क्या हुआ जो ABD कोहली का नाम तक नहीं लेना चाहते!

close whatsapp