World Cup 2023: क्या विराट और एबी डिविलियर्स की दोस्ती में आ गई है दरार? ऐसा क्या हुआ जो ABD कोहली का नाम तक नहीं लेना चाहते! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: क्या विराट और एबी डिविलियर्स की दोस्ती में आ गई है दरार? ऐसा क्या हुआ जो ABD कोहली का नाम तक नहीं लेना चाहते!

एबी डिविलियर्स भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की तकनीक और स्टाइल से बेहद प्रभावित है।

AB de Villiers and Virat Kohli. (Image Source: RCB/Getty Images)
AB de Villiers and Virat Kohli. (Image Source: RCB/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज AB de Villers ने आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज चुनते हुए सभी को हैरान करते हुए अपने अच्छे मित्र और पूर्व RCB साथी Virat Kohli और दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बाबर आजम को नजरअंदाज कर दिया।

दरअसल, एबी डिविलियर्स ने भविष्यवाणी की है कि न तो विराट कोहली और ना ही बाबर आजम, बल्कि युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि यह भविष्यवाणी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने अपने खास मित्र कोहली का नाम तक नहीं लिया, जो आश्चर्जनक है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं।

AB de Villers ने Virat Kohli का जिक्र तक नहीं किया!

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “शुभमन गिल आगामी वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। वह शानदार फॉर्म में हैं। मैं हमेशा इसके लिए सलामी बल्लेबाज को चुनूंगा। मुझे लगता है कि शुभमन ऐसी फॉर्म में है कि उसे नजरअंदाज करना मूर्खता होगी। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके पास शानदार तकनीक है।

यहां पढ़िए: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को Selfish कह रहा है टीम इंडिया का ये पूर्व खिलाड़ी

वह भारत में अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है, हां, दबाव होगा, लेकिन वह मेरे पसंदीदा हाईएस्ट रन स्कोरर है। उनकी स्टाइल और तकनीक काफी सरल और बेसिक है, जैसा कि दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की रही है। वह बहुत ट्रेडिशनल है, और उनकी तकनीक बहुत सीधी है, और वह बहुत सी अलग-अलग चीजों की कोशिश नहीं करते हैं। वह गियर बदल सकते हैं और गेंदबाजों पर काफी दबाव बना सकते हैं।

AB de Villers ने Shubman Gill की जमकर तारीफ की

शुभमन गिल में बहुत तेजी से लेंथ को पकड़ने की बहुत लाजवाब क्षमता है। आप इस तरह का कौशल दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ देख सकते हैं। शुभमन खेल के सभी फॉर्मेट में बहुत तेजी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हो रहे हैं। वह बहुत ही रोमांचक युवा प्रतिभा, लेकिन वह अभी से ही एक अनुभवी प्लेयर नजर आता हैं।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?