‘ये तो संजू सैमसन का नया वर्जन है’- शुभमन गिल के लगातार फ्लॉप शो को देख फैंस का रिएक्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल महज 7 रन बनाकर आउट हुए।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2022 6:12 अपराह्न

गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 23 अप्रैल (शनिवार) को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में खेले जा रहे ग्रुप स्टेज मैच में अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। दाएं हाथ का बल्लेबाज गिल कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर कैच आउट होने से पहले सिर्फ सात रन ही बना सके।
बता दें कि, गिल ने केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज उमेश यादव के खिलाफ पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, जिस गेंद पर गिल आउट हुए वो लेग साइड की तरफ तरफ जा रही थी और उसपर शुभमन अपना बल्ला लगा बैठे और केकेआर के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि पवेलियन लौटने के दौरान शुभमन गिल काफी निराश दिखे।
पिछले मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे शुभमन गिल
दाएं हाथ के बल्लेबाज पिछले मैच में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। उस मैच में गिल का कैच पॉइंट्स के क्षेत्र में रॉबिन उथप्पा ने पकड़ा था। वहीं उससे पहले राजस्था खिलाफ मैच में शुभमन गिल ऑफ स्पिनर रियान पराग की गेंद पर आउट होने से पहले महज 13 रन ही बना सके थे।
आईपीएल 2022 में उनके आंकड़ों की बात करें तो गिल ने सात मैचों में 207 रन बनाए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 96 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 22 वर्षीय ने दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के खिलाफ 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन दो पारियों के अलावा, वह टाइटन्स के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, इस वजह से वो जल्द ही अपने पुराने फॉर्म में लौटना चाहेंगे।
वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल 2022 में पहली बार किसी कप्तान ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। कोलकाता के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य रखा है।
केकेआर के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को लेकर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
Shubman gill lmao #KKRvGT
— Banna. (@iJaideep_) April 23, 2022
I am still confused, how Gujarat is able to get such great results with this batting lineup? #CricketTwitter #GTvsKKR #HardikPandya #shubhmangill
— Abhinav (@AbhinavBatra20) April 23, 2022
World no.1 idiot player..#shubhmangill want to request bcci .. he is worst player and rishabh pant also.. both player get suspended
— Sumit Sharma (@SumitSh32946470) April 23, 2022
#shubhmangill is not fitted in #T20Cricket…#gujrattitans has to adjust him at the cost of 10-15 runs short of projected score 🤩🤣🤪#KKRvGT #IPL #IPL2022
— Vilas Ghodechor (@VilasGhodechor) April 23, 2022
Still 3 50's and 1 100 is there for the taking. I believe next 50+ is coming within next few matches and that elusive ton will come during crunch match which might be #1 vs #2 or in IPL finals. Warning signals for opponents if GT finishes in top 2 #shubhmangill
— VinSR (@Vinod_kp24) April 21, 2022
https://twitter.com/SubodhC71/status/1517811373702402048?s=20&t=wTtCObObmhSrOaiFfLPZdw
@ShubmanGill is new version of @IamSanjuSamson
— Prafulla Kumar Sahu (@peoplespk) April 23, 2022
भाई भाई भाई….. कभी तो रन मार लिया करो… यहाँ आपको हमेशा कप्तान बनाता हूं फैंटसी एप्लीकेशन मे, हर बार हार जाता हु आपकी वजह से
— Sandy (@GoodHea78738279) April 23, 2022