विराट कोहली को ना जाने क्या चिढ़ है दीपक हुड्डा से, नेट्स में भी करते हैं उनके बारे में बात!
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ टीम इंडिया करेगी अपने अभियान का आगाज।
अद्यतन - Oct 16, 2022 1:28 pm

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत आज से हो गई है। तमाम टीमें और खिलाड़ी इस मुख्य टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी नेट्स में इस ट्रॉफी को जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
बता दें, एशिया कप 2022 के बाद से विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म में वापस आ चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी टीम को जीत दिलाए।
बता दें, विराट कोहली के अभ्यास सत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी फोकस हैं। दरअसल विराट को अपने अभ्यास के लिए जितना समय मिला था वो उससे भी ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करते रहे।
इस बीच अभ्यास सत्र के दौरान ही एक सपोर्ट स्टाफ मेंबर ने विराट कोहली से कहा कि, ‘आपका समय पूरा हो चुका है।’ इसपर विराट कोहली ने उनको कहा कि, ‘ हुड्डा आएगा, तो मैं चला जाऊंगा।’
Another video of Kohli practicing at the WACA. What makes him so great is he just alters one of two aspects to improve his game. #Kohli #T20WorldCup #CricketTwitter pic.twitter.com/V45oWCpBiT
— Gav Joshi (@Gampa_cricket) October 13, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ होगा टीम इंडिया का पहला मुकाबला
बता दें, भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के रूप में पहले ही तगड़ा झटका लग चुका है जो चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि 15 सदस्यीय दल में उनकी जगह मोहम्मद शमी को शामिल कर लिया गया है। टीम इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में खेले गए दूसरे वॉर्म अप मुकाबले में भारत को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के हाथों 36 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
टीम इस मैच के प्रदर्शन को भुलाना चाहेगी और आने वाले मुकाबलों पर ध्यान देना चाहेंगी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलेगी।