एशेज 2023 से पहले आमने-सामने आए स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीव स्मिथ; सोशल मीडिया पर शुरू हुई जुबानी जंग
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 32 एशेज मैचों में 59.68 के औसत से रन बनाए हैं।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2023 4:15 अपराह्न

एशेज 2023 इस समर की सबसे बहुप्रतीक्षित सीरीज है, जो अब मुश्किल से दो महीने दूर है, और इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी से चीजें गर्म होती नजर आ रही हैं। हाल ही में, इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया की आखिरी एशेज सीरीज को ‘शून्य’ बताकर शब्दों का युद्ध छेड़ दिया है।
ब्रॉड के हालिया बयान ने भले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को नाराज कर दिया हो, लेकिन पूर्व टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ ने प्री-एशेज नोकझोंक में इंग्लिश सीमर को उनकी जगह याद दिला दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों को चिढ़ दिला देने वाला बयान देने के बाद भी स्टुअर्ट ब्रॉड का दिल नहीं भरा और वह लगातार आगामी एशेज 2023 के लिए उत्साह बढ़ाते हुए स्टीव स्मिथ से उलझ पड़े।
एशेज 2023 से पहले ही स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीव स्मिथ उलझ पड़े
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऑस्ट्रेलियाई रन-मशीन स्मिथ को आउट करने को लेकर अपना उतावलापन जाहिर किया, और अंत में ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान ने ब्रॉड के मजे लेते हुए उस पर पलटवार कर दिया। अपने जवाब में, स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि इंग्लैंड स्टीव स्मिथ को हर संभव तरीके से आउट करना चाहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एशेज में स्मिथ का औसत 60 है, जो निश्चित रूप से साबित करता है कि वह इंग्लैंड के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।
ब्रॉड ने cricket.com.au के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जवाब में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अच्छा लगता है जब भी हम उसे आउट करते हैं, किसी भी वैरायटी में, क्योंकि उसका औसत 60 का है।” जिस पर स्मिथ ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया: “उम्मीद है कि इस समर के अंत तक 65 हो जाए।”
#TheAshes is on track now 😂❤️@TheBarmyArmy @StuartBroad8 @stevesmith49 pic.twitter.com/R70hl5GtVR
— Abhishek Mishra (@im_mishraabhi) April 28, 2023
आपको बता दें, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 32 एशेज मैचों में 59.68 के औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एशेज टेस्ट सीरीज में 110.57 की औसत से 774 रन बनाए थे।