2023 वनडे वर्ल्ड कप तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं विराट कोहली, किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

2023 वनडे वर्ल्ड कप तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं विराट कोहली, किया बड़ा खुलासा

BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली से इंटरव्यू लिया।

Virat Kohli and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

10 जनवरी को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रन से मात देकर तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 87 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। कोहली के शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 373 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 306 रन ही बना पाई।

मुकाबले के बाद विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में अपने इस शतक को लेकर बड़ा बयान दिया और साथ ही यह भी कहा कि वो आगामी वनडे वर्ल्ड कप तक ऐसे ही बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते हैं।

BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली से इंटरव्यू लिया।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘ सबसे पहले शतक मारने के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आपने 2022 को शतक से खत्म किया था और अब 2023 की शुरुआत भी शतक पर की। इसके बारे में आप कुछ कहना चाहेंगे।’

इस पर विराट कोहली ने कहा कि, ‘ सबसे पहले मैं आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं कहना चाहूंगा और साथ ही आपको इस चीज के लिए भी शुभकामनाएं देना चाहूंगा जो आपने पिछले 1 साल में किया है। पिछले 2 साल की शुरूआत मेरी ऐसी नहीं हो पाई थी लेकिन अब इस साल मैंने शतक जड़ा और उम्मीद करता हूं कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक में ऐसा ही प्रदर्शन करता रहूं।’

मैं चाहता हूं कि जैसे मेरे प्रशंसक मुझे खेलते हुए देखना चाहते हैं मैं वैसा ही खेलूं: विराट कोहली

विराट कोहली ने आगे कहा कि, ‘ अभी हमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज भी खेलनी है और किसी भी मुकाबले में रन बनाना आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है। मैंने जिस हिसाब से बल्लेबाजी की उससे मैं काफी खुश हूं। ओस के बारे में मुझे पता था और इसी वजह से मैंने अपनी टीम के लिए बियर 25 से 30 रन ज्यादा बनाएं। कभी-कभी आपकी मानसिकता ऊपर और नीचे जाती है लेकिन आपको इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।’

भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘ उम्मीदों को जिंदा रखना काफी मुश्किल बात होती है। जब आपका क्रिकेट काफी अच्छा चल रहा हो तब सब चीजें सही चल रही होती है लेकिन एक बार आप आउट ऑफ फॉर्म हो गए तो चीजें काफी अलग हो जाती हैं। मैं उस तरीके से ही करना चाह रहा था जैसे मेरे प्रशंसक मुझे खेलते हुए देखना चाहते हैं।

लेकिन मुझे बाद में एहसास हुआ कि जैसे आप हैं आप को वैसे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। चाहे आप अच्छा खेले या बुरा आपको यह बात मान लेनी चाहिए कि आपने साधारण प्रदर्शन किया है।’

close whatsapp