भारत वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा; BCCI द्वारा तैयार ड्राफ्ट शेड्यूल पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत वर्ल्ड कप 2023 में 15 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा; BCCI द्वारा तैयार ड्राफ्ट शेड्यूल पर डालिए एक नजर

भारत नौ स्थानों पर आगामी वर्ल्ड कप 2023 में अपने लीग मैच खेलेगा।

ICC Cricket World Cup Trophy (Image Source: ICC)
ICC Cricket World Cup Trophy (Image Source: ICC)

भारत इस साल 5 अक्टूबर से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने जा रहा है, जिसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के तैयार किए गए शुरुआती ड्राफ्ट शेड्यूल में अहमदाबाद 15 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मैच की मेजबानी करेगा।

वहीं दूसरी ओर, भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगा। इस बीच, पाकिस्तान आगामी वर्ल्ड कप 2023 में अपने मैच भारत के पांच बड़े शहरों अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में खेलेगा।

वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए स्थान अभी तय नहीं है

हालांकि, ड्राफ्ट शेड्यूल में आगामी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए मेजबान स्थलों को मेंशन नहीं किया गया है, जो 15 और 16 नवंबर को खेले जा सकते हैं, जबकि फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। अन्य बड़े मैचों में 29 अक्टूबर को धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 4 नवंबर को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड और 1 नवंबर को पुणे में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हैं।

अगर ड्राफ्ट शेड्यूल पर गौर करे, तो भारत नौ स्थानों पर आगामी वर्ल्ड कप 2023 में अपने लीग मैच खेलेगा। इस बीच, BCCI ने ड्राफ्ट शेड्यूल ICC के साथ शेयर कर दिया है, जिसे अगले सप्ताह की शुरुआत में अंतिम रूप देने से पहले प्रतिभागो देशों को फीडबैक के लिए भेजा गया है।

ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल:

तारीख मैच स्थान
अक्टूबर-08 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
अक्टूबर-11 भारत बनाम अफगानिस्तान दिल्ली
अक्टूबर-15 भारत बनाम पाकिस्तान अहमदाबाद
अक्टूबर-19 भारत बनाम बांग्लादेश पुणे
अक्टूबर-22 भारत बनाम न्यूजीलैंड धर्मशाला
अक्टूबर-29 भारत बनाम इंग्लैंड लखनऊ
नवंबर-02 भारत बनाम क्वालीफायर मुंबई
नवंबर-05 भारत बनाम साउथ अफ्रीका कोलकाता
नवंबर-11 भारत बनाम क्वालीफायर बेंगलुरु

ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार पाकिस्तान का वर्ल्ड कप शेड्यूल:

तारीख मैच स्थान
अक्टूबर-6 पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर हैदराबाद
अक्टूबर-12 पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर हैदराबाद
अक्टूबर-15 पाकिस्तान बनाम भारत अहमदाबाद
अक्टूबर-20 पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु
अक्टूबर-23 पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान चेन्नई
अक्टूबर-27 पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका चेन्नई
अक्टूबर-31 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश कोलकाता
नवंबर-05 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु
नवंबर-12 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड कोलकाता

close whatsapp